बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गंगरौल गांव में मुख्य रास्ते पर खुले में रखा 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा घेरा और चेतावनी बोर्ड नहीं होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और मवेशियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर सड़क किनारे असुरक्षित हालत में रखा है, जहां से दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान चिंगारी निकलने का खतरा भी बढ़ सकता है।ग्रामीण हरेंद्र भाटी, रमेश, सुरेश, अमित चंद, पवन, काली और रामचंद्र समेत कई लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। गंगरौल बिजलीघर के टीजी-2 अमित कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की समस्या के समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदराबाद: सड़क किनारे खुले में रखा 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफॉर्मर, हादसे का खतरा
RELATED ARTICLES


