बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बिजली विभाग के एसडीओ पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं जिसके बाद मामले में जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एसडीओ लग्जरी जीवन जीने का आदी है जो अपने पद का दुरुपयोग कर बुलंदशहर, सिकंदराबाद और नोएडा में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। ऊर्जा निगम के मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। विभाग की विजिलेंस और शिकायत प्रकोष्ठ ने भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एसडीओ की वर्ष 2024 में एक वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद से आरोपी को बल मिल रहा है। बताया जा रहा है कि एसडीओ को थार राॅक्स जैसी लक्जरी गाड़ियों के साथ VIP नंबर का भी शौक है। रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लग्जरी जीवन जीने वाले बिजली विभाग के SDO के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू
RELATED ARTICLES


