Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरनरसेना गांव की आबादी में निकला विशाल अजगर

नरसेना गांव की आबादी में निकला विशाल अजगर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र में सोमवार को आबादी क्षेत्र के पास विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को नरसेना गांव में आबादी के नजदीक अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर गंगा खादर क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments