Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: ट्रैक्टरों की रेस बनी हादसे की वजह, श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली...

अनूपशहर: ट्रैक्टरों की रेस बनी हादसे की वजह, श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, महिला गंभीर घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में दो ट्रैक्टर चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ श्रद्धालुओं के लिए हादसे का कारण बन गई। अलीगढ़ रोड पर डुप्ता कलां पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, छतारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खुर्द गांव के करीब 35 ग्रामीण शनिवार देर शाम नगरकोट वाली देवी के दर्शन करने गए थे। रविवार को सभी श्रद्धालुओं ने अनूपशहर में गंगा स्नान और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब चार बजे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ रोड पर डुप्ता कलां पुल के पास दूसरे ट्रैक्टर के चालक से आगे निकलने को लेकर होड़ लग गई। आरोप है कि दूसरे ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार श्रद्धालु नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर अनूपशहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस और सरकारी वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार प्रिया देवी व सीओ शशांक श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों के उपचार के लिए मेडिकल स्टाफ को अलर्ट किया गया। एसडीएम मनीष कुमार के अनुसार, घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments