Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरजरारा गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था पर...

जरारा गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक की जरारा ग्राम पंचायत में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सोमन से पहासू जाने वाला मुख्य मार्ग गांव से होकर गुजरता है। इस रास्ते से भारी वाहन निकलने पर सड़क पर जमा गंदा पानी उछलकर राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़ों पर गिरता है। इससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments