Wednesday, October 28, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

शिकारपुर: अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई यात्री घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव के पास मेरठ-बदायूं मार्ग पर अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा बूधपुर गांव से मजदूरी कर लौट रहे यात्रियों को अहमदगढ़ लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज टक्कर लगने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments