बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में तालविवियाना गांव के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बीएससी छात्रा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, टेंपो जहांगीराबाद से डिबाई की ओर जा रहा था। तालविवियाना गांव से आगे निकलते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कतियावली निवासी 42 वर्षीय रीना पत्नी पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 22 वर्षीय बीएससी छात्रा ज्योति पुत्री भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल ज्योति को पहले अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान ज्योति की भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर: टेंपो पलटने से दो महिलाओं की मौत
RELATED ARTICLES


