Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय पुजारी की मौत, परिवार...

बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय पुजारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल पुजारी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments