बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक महिला ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया। मारपीट की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला ने युवक के सिर पर मारी ईंट
RELATED ARTICLES


