Friday, October 30, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: दूध के कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके...

स्याना: दूध के कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर दूध से भरे कैंटर ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर युवक को करीब 10 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरसेना थाना क्षेत्र के ढलना गांव निवासी 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है। प्रशांत गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने रिश्तेदार के यहां शोक जताने के लिए खानपुर क्षेत्र के गिरौरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान स्याना कस्बे में यह हादसा हो गया।घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व कैंटर को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर फरार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments