बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव महताब नगर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मनीष पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव बड़ौदा सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



