बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के तैयबपुर गांव में पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम छा गया। पति की मौत के करीब 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार गांव में एक साथ किया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव के पूर्व प्रधान और अधिवक्ता 60 वर्षीय गजेंद्र सिंह पलावत पैर का इलाज कराने दिल्ली गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी 58 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि कुसुम देवी करवाचौथ के व्रत की तैयारी कर रही थीं। पति की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।गुरुवार रात गजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह पत्नी कुसुम देवी का अंतिम संस्कार पति की चिता के पास किया गया। उनके इकलौते बेटे वेद चौधरी ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



