बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा हिंदू युवक से विवाह करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने परिवार पर युवक और उसके परिजनों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू युवक के साथ विवाह किया है। युवती का आरोप है कि उसके परिवार वाले इस शादी से नाराज हैं और युवक व उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। युवती ने वीडियो के माध्यम से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यदि उसके और उसके पति के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी उसके परिवार वालों की होगी। सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकारपुर: युवती ने हिंदू युवक से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिवार से जताया जान का खतरा
RELATED ARTICLES


