बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर गंगरौल रेलवे हाल्ट के पास रविवार की सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए हॉल्ट पर पहुंचा था कि हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कोशिंदर पुत्र नेपाल सिंह निवासी गांव धरारी थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है जो प्रतिदिन ट्रेन से सफर करता था। रविवार की सुबह वह ट्रेन पकड़ने के लिए सिकंदराबाद क्षेत्र के गंगरौल रेलवे हाल पर पहुंचा था कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत
RELATED ARTICLES


