Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में...

बुलंदशहर: जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में तोड़ा दम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर कारागार में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय हरिसिंह सैनी उर्फ राजेंद्र के रूप में हुई है। वह साइबर क्राइम से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दिसंबर 2024 से जेल में बंद था।
जेल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हरिसिंह को सीने में तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर जेल चिकित्साधिकारी से परामर्श लिया गया और सुरक्षा के बीच सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कैदी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments