Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअहमदगढ़: डीके शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में...

अहमदगढ़: डीके शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी डीके शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित जादौन ने की।
जानकारी के अनुसार, डीके शर्मा लंबे समय से किसानों और आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।वहीं, डीके शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं को उठाकर उनके हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments