Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपहासू: पुलिस ने पकड़ा एक क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा, एक आरोपी...

पहासू: पुलिस ने पकड़ा एक क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा, एक आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक क्विंटल आतिशबाजी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे छोटा हाथी वाहन को भी सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बनैल बम्बे के पास छतारी की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रखे दो बोरों और छह कार्टूनों से करीब एक क्विंटल पटाखे बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत 1,50,000 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में चालक की पहचान अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय बबलू खां पुत्र नन्हे खां के रूप में हुई। वह पटाखों के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, वाहन के कागजात नहीं मिलने पर छोटा हाथी को भी सीज कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments