Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअक्टूबर माह में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में...

अक्टूबर माह में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज आया प्रथम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह अक्टूबर 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह अक्टूबर में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह अक्टूबर – 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों व जनपदो की जारी की गई रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र व रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
गत माह रेंज के सभी जनपदों की IGRS की समीक्षा कर जनपद प्रभारियो को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध विधिक निस्तारण कराने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर चारो जनपदो द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की गयी है, जो कि बधाई के पात्र है।
परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण करने व जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन की मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments