बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा मंगलवार परेड एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया तथा अर्दली रूम आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बुलन्दशहर अंतरिक्ष जैन द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की स्वच्छता एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम करने तथा अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। परेड के उपरान्त शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रों, कारतूसों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव, साफ-सफाई, सुरक्षित भण्डारण तथा सम्बन्धित अभिलेखों के उचित संधारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अर्दली रूम आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा करते हुए लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एंव अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने तथा विभागीय कार्यों में समयबद्धता एवं अनुशासन बनाये रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने एवं जनसेवा की भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने परेड एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया
RELATED ARTICLES


