Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सड़क हादसे में सिपाही की मौत

बुलंदशहर: सड़क हादसे में सिपाही की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के सिपाही की मौत हो गई। खुर्जा देहात थाने में तैनात सिपाही देवेश चौधरी बाइक से जिला न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी फ्लाईओवर के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, बागपत निवासी देवेश चौधरी बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से बुलंदशहर आ रहे थे। डीएवी फ्लाईओवर के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments