Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआगामी त्यौहारों के मद्दे नजर पुलिस प्रशासन के किया रुट डायवर्जन

आगामी त्यौहारों के मद्दे नजर पुलिस प्रशासन के किया रुट डायवर्जन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अवगत कराना है कि आगामी त्यौहारों के अवसर पर बाजारों में आने वाले व्यक्तियों की सुविधा के दृश्टिगत तथा यातायात का सुगमता से संचालन किये जाने एंव जाम रहित यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु धनतेरष/ दीपावली/भैयादूज आदि पर्व के दौरान खरीदारी करने बाजारों में आने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो, इसके लिये अंसारी चौक से अम्बर सिनेमा से डिप्टीगंज तक चलने वाले ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों को पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है, जिसमें यातायात थाना पुलिस की डियूटी एवं बैरियार इत्यादि का व्यवस्थापन निम्न प्रकार रहेगा। यह व्यवस्था दिनांक 05.11.2026 से पूर्ण रूप से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। अतः आम-जन से अपील की जाती है कि निम्नलिखित डायवर्जन प्लान को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

डिप्टीगंज की ओर से अंसारी चौक बाजार/चौक की ओर जाने वाले ई-रिक्शा/चार पहिया वाहन को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करते हुए कालाआम चैराहा की ओर होकर जायेगें।

अंसारी चौक से अम्बर सिनेमा से डिप्टीगंज जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा/चार पहिया वाहनों का संचालन भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। इन सभी वाहनों को सरकारी अस्पताल के सामने से जाने वाले मार्ग पर संचालित होगें।

अंसारी चौक बाजार से हनुमान चौक वाले मार्ग पर बैरियर स्थापित कर ई-रिक्शा/चार पहिया वाहन को प्रतिबन्धित किया जायेगा।

अंसारी चौक से डिप्टीगंज के मध्य पडने वाली दुकानों के सामने गलत तरीके से वाहनों को पार्क न करें।

दिनांक 05.11.2026 को प्रातः 08.00 बजे से 20.00 बजे तक यातायात प्रबन्धन अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

यह भी ध्यान दिया जाये जिनके घर अंसारी रोड से डिप्टीगंज के मध्य पड रहे है उनके चार पहिया वाहनों के प्रपत्र के आधार पर ही जाने दिया जायेगा।

बाजार में आने वाले वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि आप अपने वाहनों को निर्धारित स्थान जैसे पुरानी जेल/मोती बाग/पुरानी कोतवाली स्थानों पर ही पार्क करें।

कृपया सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु यातायात पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments