Friday, November 6, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गुलावठी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में पुलिस और स्वाट टीम देहात की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुठभेड़ सिकंदराबाद रोड पर नाग देवता मंदिर के पास हुई। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक भटौना-बिसाइच मार्ग पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान साजिद पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी गांव लाला महमूदपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई हैं।वह थाना गुलावठी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना गुलावठी में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments