बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में दीपावली से पहले खाद्य विभाग की चार जिलों की संयुक्त टीम ने दो पनीर फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ की टीम ने गांव डाबर स्थित फिरोज और इमामुद्दीन के प्लांटों पर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, छापेमारी में 10 कुंतल पनीर, 200 किलो मावा, 175 टीन रिफाइंड और 38 बोरी पाउडर बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि एक फैक्ट्री दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद संचालित हो रही थी, जबकि दूसरी फैक्ट्री में निरस्तीकरण की कार्रवाई के बाद भाई के नाम पर कारोबार शुरू कर दिया गया था। खास बात यह रही कि संयुक्त टीम की कार्रवाई की स्थानीय खाद्य विभाग को भनक तक नहीं लगी।
खुर्जा: दो पनीर फैक्ट्रियों पर चार जिलों की टीम का छापा, भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री बरामद
RELATED ARTICLES


