बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गढ़ी ठाकुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक गोदाम और मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित अनीश पुत्र शादी के गोदाम और आवासीय परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान रखा होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से लपटें आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं पहुंच सकीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।
बुलंदशहर: गोदाम और मकान में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और दमकल टीम ने पाया काबू
RELATED ARTICLES


