Friday, November 6, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरसिकंदराबाद: तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 14 मुकदमे हैं दर्ज

सिकंदराबाद: तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 14 मुकदमे हैं दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने गश्त के दौरान दादरी रोड स्थित ईदगाह के पास एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ चीनी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और तेजी से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें 315 बोर का चालू हालत में तमंचा बरामद हुआ हैं।आरोपी के खिलाफ सिकंदराबाद और बुलंदशहर के अन्य थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments