बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में दीपावली की रात जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं जहांगीराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक अरुण वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे बस्ती निवासी अरुण अपने साथी अमन के साथ बाइक से पिज्जा लेने जा रहा था। दोनों अनूपशहर बस स्टैंड के पास नई मंडी रोड पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल अमन को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बुलंदशहर रेफर कर दिया। मृतक अरुण बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


