बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट और झड़प में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दहशत फैला दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबंगों की इस गुंडागर्दी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंगों की हरकतें सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दिवाली की रात दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
RELATED ARTICLES


