Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, पिस्तौल से गोली चलाते युवक का...

बुलंदशहर: मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, पिस्तौल से गोली चलाते युवक का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्तौल से खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो आवास विकास कॉलोनी का है, जहां मांगलिक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पिस्तौल से फायरिंग की। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बुलंदशहर नगर पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments