बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस लाइन बुलंदशहर में आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती से संबंधित चिकित्सकीय परीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली चिकित्सकीय परीक्षण प्रक्रिया के निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चिकित्सकीय परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मौके पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने और अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बुलंदशहर पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की मेडिकल प्रक्रिया का एसएसपी ने लिया जायजा
RELATED ARTICLES


