बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनूपशहर थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में आए संबंधित निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध को सौंपी गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



