Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकल से हर घंटे अनूपशहर के लिए मिलेगी रोडवेज बस

कल से हर घंटे अनूपशहर के लिए मिलेगी रोडवेज बस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर नगर के रोडवेज बस अड्डे से दिवाली के बाद छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अनूपशहर के लिए हर घंटे रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन 12 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद कार्तिक मेला शुरू होते ही प्रत्येक 30 मिनट पर बस का संचालन होगा। वहीं, नरौरा व अहार क्षेत्र के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। छठ पर्व 15 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। छठ पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। इसके देखते हुए बुलंदशहर डिपो से अनूपशहर के लिए संचालित होने वाली बस के समय में परिवर्तन किया जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि छठ पर्व से पूर्व अनूपशहर जाने के लिए डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में सुबह 6:30 बजे शाम 6:30 बजे तक प्रत्येक एक घंटे पर अनूपशहर को बस का संचालन किया जा रहा है। छठ पर्व व कार्तिक पूर्णिमा को से पूर्व यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर हर 30 मिनट या यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments