Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबुलंदशहर: भूसे व धान के पुआल में लगी भीषण आग, किसान को...

बुलंदशहर: भूसे व धान के पुआल में लगी भीषण आग, किसान को 30 हजार रुपये का नुकसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव सिद्धपुर में भूसे और धान के पुआल में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के साथ उठते धुएं को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव सिद्धपुर निवासी किसान रोहतास की बुर्जी और धान के पुआल में अचानक आग लग गई। सूखा भूसा और पुआल होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से तेज धुआं उठने लगा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान रोहतास के अनुसार, आग लगने से उन्हें करीब 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और अन्य किसानों की बुर्जी भी आग की चपेट में आ सकती थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments