बुलंदशहर डेस्क (जययात्रा):बुलंदशहर जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अगर जरा-सी लापरवाही होती है तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो डिबाई-बुलंदशहर रोड का है। यात्रियों से खचाखच भरी बस में लोगो को सफर करने की जगह नहीं मिली तो बस ड्राइवर ने बस की छत पर ही यात्रियों को बैठा लिया। जब स्थानीय लोगो ने सड़क पर चलती फिरती मौत को देखा तो तरह-तरह की चर्चाए शुरू हो गई। इस तरह का खतरनाक सफर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
डग्गामार बस की छत पर बैठे दिखे दर्जनभर से अधिक यात्री, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


