Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखुर्जा देहात: पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का तांडव, घर में घुसकर...

खुर्जा देहात: पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का तांडव, घर में घुसकर लाठी-डंडों से की मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धराऊ में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे दबंगों ने जबरन एक घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लोगों को लाठी-डंडों से पीटा और दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामले में खुर्जा देहात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments