Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर12 साल से नौकरी कर रहे मजदूर की जहरीला पदार्थ देकर हत्या...

12 साल से नौकरी कर रहे मजदूर की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि किसान के यहां करीब 12 वर्षों से नौकरी कर रहे उदय चंद की वेतन (सैलरी) मांगने पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, उदय चंद पिछले करीब 12 वर्षों से गांव के ही एक किसान के यहां काम कर रहा था। आरोप है कि जब उसने अपनी मेहनत की कमाई और बकाया वेतन की मांग की तो उसे जहरीला पदार्थ दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments