Friday, November 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरसभी थानों में पुलिसकर्मियों की गणना कराई

सभी थानों में पुलिसकर्मियों की गणना कराई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में देहात क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के सभी थानों में पुलिसकर्मियों की गणना करायी गयी। इसके साथ ही थाना परिसरों में साफ-सफाई कराकर स्वच्छता कार्य सम्पन्न कराया गया। इस कार्य का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, सामूहिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा थानों में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखना है। गणना पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे पुलिस बल के प्रभावी प्रबन्धन एवं कर्तव्यों के सुचारु निर्वहन में सहायता मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments