Friday, November 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबसी बांगर गंगा घाट पर गंदगी का अंबार, कचरे के बीच स्नान-पूजा...

बसी बांगर गंगा घाट पर गंदगी का अंबार, कचरे के बीच स्नान-पूजा करने को मजबूर श्रद्धालु


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे नमामि गंगे अभियान के दावों पर बुलंदशहर के गांव बसी बांगर स्थित गंगा घाट की तस्वीरें सवाल खड़े कर रही हैं। यहां गंगा किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हालात यह हैं कि श्रद्धालु इसी गंदगी के बीच गंगा में स्नान करने और पूजा-अर्चना करने को मजबूर हैं।
गंगा घाट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घाट की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में गंगा किनारे प्लास्टिक की थैलियां, पानी की बोतलें, पुराने कपड़े, पूजा सामग्री, फूल-मालाएं और अन्य कचरा बिखरा नजर आ रहा है। घाट पर फैली गंदगी से न केवल श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, बल्कि गंगा की स्वच्छता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि त्योहारों और स्नान पर्वों के दौरान भी घाट पर सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती। नमामि गंगे अभियान के नाम पर सफाई के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की सफाई कागजों तक सीमित होकर रह गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नमामि गंगे से जुड़े अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर गंगा घाट की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। साथ ही घाट पर पर्याप्त कूड़ेदान लगाने, नियमित सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने और प्लास्टिक व पूजा सामग्री को गंगा में डालने से रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments