बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के शिकारपुर-बुलंदशहर मार्ग पर एक डग्गामार बस की छत पर बैठकर आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आई और बस का चालान कर दिया। इसी के साथ बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि डिबाई के शिकारपुर-बुलंदशहर मार्ग पर एक डग्गामार बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इसके बावजूद बस चालक यात्रियों को छत पर बैठाकर ले जा रहा था। ऐसे में बस का अचानक ब्रेक लगता या रास्ते में बिजली के तारों और पेड़ों के टहनियां की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने बस को रुकवाया और छत पर बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया। इसके बाद बस का चालान करते हुए बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डग्गामार बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे आधा दर्जन से अधिक यात्री, बस चालक पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


