बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे और कोलकाता से कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पहुंची।
तीन घंटे देरी से आई गोमती एक्सप्रेस
RELATED ARTICLES


