बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में ससुराल पहुंचे पति की पत्नी और उसके परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खटीक पाड़ा का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि ससुराल में रहते हुए उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी विवाद के चलते वह काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को पति अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया और वहां उसके साथ अभद्रता करने लगा। पति की हरकत से नाराज पत्नी और उसके परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर हंगामा हो गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा: ससुराल पहुंचे दामाद की जमकर पिटाई, पत्नी व परिजनों ने की मारपीट
RELATED ARTICLES


