बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर कसेर फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में सहसवान निवासी शाहनवाज ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



