Saturday, November 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: एकतरफा प्यार में युवक ने डायग्नोस्टिक सेंटर की रिसेप्शनिस्ट पर चाकू...

खुर्जा: एकतरफा प्यार में युवक ने डायग्नोस्टिक सेंटर की रिसेप्शनिस्ट पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक डायग्नोस्टिक सेंटर के अंदर एक युवक ने अपनी ही सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर का है। आरोपी अरशद इसी सेंटर में एक्स-रे मशीन पर हेल्पर के रूप में काम करता है, जबकि पीड़िता सेंटर में रिसेप्शनिस्ट है। आरोप है कि अरशद ने अचानक युवती पर चाकू से हमला कर दिया और एक के बाद एक कई वार किए। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। घटना में दो पक्षों के लोग शामिल होने के चलते पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments