Saturday, November 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबेटी की ट्वीट के बाद दरोगा पिता को मिली बेटी की शादी...

बेटी की ट्वीट के बाद दरोगा पिता को मिली बेटी की शादी के लिए छुट्टी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): एक बेटी के पिता पुलिसकर्मी है। इस बेटी की शादी 26 नवंबर 2026 को होने वाली है। बेटी के पिता जनपद बुलंदशहर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बेटी की शादी के लिए जब पिता को छुट्टी नहीं मिली तो monika singh नाम की आईडी से ट्विटर पर बेटी ने अपना दर्द बयां करते हुए पोस्ट किया जिसमें बेटी ने लिखा कि मेरी शादी के लिए पिता को छुट्टी नहीं दी गई बल्कि उनकी वीआईपी ड्यूटी लगा दी गई है। बेटी द्वारा ट्विटर से किया गया पोस्ट जब सबके सामने आया तो पुलिस ने इसका जवाब दिया और पिता को समय से अवकाश देकर रवाना करने की बात कही।
आपको बता दें कि एक युवती ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उसकी शादी 26 नवंबर 2026 को है। युवती के पिता जनपद बुलंदशहर में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। उनके पिता ने 16 नवंबर से 5 दिसंबर तक छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिली। युवती ने यह भी कहाँ कि उनके पिता की छुट्टी स्वीकृत करने के बजाय उनके दूसरे थाने में ट्रांसफर कर 10 दिनों की वीआईपी ड्यूटी लगा दी है। वहीं बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि उपनिरीक्षक बंगाली सिंह द्वारा 16 नवंबर 2026 से अवकाश के लिए आवेदन किया गया है। उन्हें समय से अवकाश पर रवाना किया जाएगा।

अब बिना घुसवाए दांतों पर चढ़ावाएं कैप जानिए कैसे? 9997097671, 7668219093

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments