बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव एतमाद सराय में दबंगों पर एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि हमलावरों ने विधवा महिला के बेटे को तमंचा लगाकर उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी चार माह की गर्भवती बहू को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित विधवा महिला का आरोप है कि गांव के कई दबंग लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर वीडियो बनाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर चार माह की गर्भवती बहू बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर: गर्भवती बहू से भी बेरहमी से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
RELATED ARTICLES


