Saturday, November 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: महिला पुलिसकर्मी को वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, बैठी जांच

बुलंदशहर: महिला पुलिसकर्मी को वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, बैठी जांच


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा वर्दी में रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जनपद बुलंदशहर की बताई जा रही है। महिला पुलिसकर्मी ने ‘बिछड़ेंगे हम कभी ना वादा था यह तुम्हारा’ गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। बुलंदशहर पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि महिला होमगार्ड में तैनात हैं। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला कमांडेंट, होमगार्डस को अवगत करा दिया गया हैं।
आपको बता दें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने फेमस होने के चक्कर में रील बनाई। महिला पुलिसकर्मी ने यह रील वर्दी में बनाई। महिला पुलिसकर्मी ने ‘बिछड़ेंगे हम कभी ना वादा था यह तुम्हारा’ गाने पर रील बनाई। जैसे ही महिला पुलिसकर्मी की वर्दी में बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच बैठा दी। वहीं महिला पुलिसकर्मी की रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments