Sunday, November 15, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर: वर्दी में डांस करने वाली महिला होमगार्ड पर लटकी कार्यवाही की...

बुलंदशहर: वर्दी में डांस करने वाली महिला होमगार्ड पर लटकी कार्यवाही की तलवार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला होमगार्ड द्वारा वर्दी में डांस करने का वीडियो चर्चाओं में है। यह वीडियो जनपद बुलंदशहर का बताया जा रहा है। महिला होमगार्ड ने फेमस होने के चक्कर में वर्दी पहनकर ‘बिछड़ेंगे हम कभी ना वादा था यह तुम्हारा’ गाने पर डांसकर रील बनाई। जैसे ही यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे। अब महिला होमगार्ड पर कार्यवाही की तलवार लटकी हुई है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में लोगों तरह-तरह की वीडियो बनाते है। वहीं अब पुलिसकर्मियों द्वारा भी सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में वर्दी पहनकर रील बनाई जा रही है। बुलंदशहर से जुडी एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक महिला होमगार्ड ने वर्दी पहनकर ‘बिछड़ेंगे हम कभी ना वादा था यह तुम्हारा’ गाने पर डांसकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है। मामले से जिला कमांडेंट व होमगार्ड बुलंदशहर को अवगत कराया गया है। महिला होमगार्ड पर कार्यवाही की तलवार लटकी हुई है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments