बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के अहार में महुआखेड़ा निवासी रवि कुमार अपने दो साथियों के साथ सिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में वे अनजाने में मढ्या फतेहपुर मार्ग पर पहुंच गए। रात के अंधेरे में उन्हें सड़क का कटा हिस्सा दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान नीलगाय सामने आ गई। उससे बचने के प्रयास में तीनों बाइक समेत गंगा में गिर गए। गंगा के लगातार कटान से मढ्या फतेहपुर के सामने किनारे तक जाने वाली काली सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा चुका है। बची हुई सड़क भी सीधे गंगा की धारा पर खत्म होती है। यहां मैदान और धारा के बीच करीब 10 फीट की ऊंचाई है और इस छोर पर गंगा काफी गहरी है।
गंगा में गिरे बाइक समेत तीन श्रद्धालु
RELATED ARTICLES


