बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक क्षेत्र में पराली जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पराली जलाने के बाद चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि दिवाली का त्योहार बीते हुए एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन पटाखे के धुंध से अभी आसमान साफ भी नहीं हुआ है। वही अरनिया ब्लॉक में पराली जलाई जा रही है। पराली जलाने के बाद आसमान में धुएं का काला गुब्बारा देख लोग काफी हैरान हो गए। वहीं लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियां हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की उचित मांग उठाई है।
पराली जलाने से निकले धुएं से लोगो को हुई सांस लेने में दिक्कत
RELATED ARTICLES


