बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में पहासू रोड पर यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल ई-रिक्शा पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खुर्जा: यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, कई लोग घायल
RELATED ARTICLES


