बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के सोई गांव में खेत में आग लगने से किसान की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसान के मुताबिक, आग की चपेट में आने से करीब 8 बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से किसान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना पहासू पुलिस व दमकल विभाग द्वारा आग को बुझा दिया गया है। घटना मे कोई जन हानि नहीं हुई है।
पहासू: खेत में आग लगने से 8 बीघा गन्ने की फसल बर्बाद
RELATED ARTICLES


